कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में नरमी

Ads

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में नरमी

  •  
  • Publish Date - September 28, 2022 / 03:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोर रुख के बीच कारोबारियों के सौदों के आकार को घटाने से वायदा कारोबार में बुधवार को एल्युमीनियम की कीमत 1.35 रुपये नरम हो कर 187.55 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 1.35 रुपये यानी 0.71 प्रतिशत गिरकर 187.55 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 4,706 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, हाजिर बाजार में उपभोक्ता वाले उद्योगों की मांग घटने के बीच कारोबारियों के अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई है।

भाषा

रिया जतिन

जतिन