SSP Rajesh Agrawal Fake Facebook ID: छत्तीसगढ़ में एसएसपी का फर्जी प्रोफाइल बनाकर भेजा जा रहा ये मैसेज, पुलिस ने जारी किया अलर्ट/image: Social Media
सरगुजा। SSP Rajesh Agrawal Fake Facebook ID: छत्तीसगढ़ में इन दिनों साइबर ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहें है। यहां आए दिन अलग-अलग जिलों से ठगी के नए मामले सामने सामने आते रहते हैं। इसी बीच सरगुजा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां साइबर ठगों ने एसएसपी राजेश अग्रवाल के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे पर्सनल जानकारी मांग रहे है। (Cyber Crime Chhattisgarh)
वहीं फर्जी फेसबुक अकॉउंट जानकारी मिलते ही एसएसपी राजेश अग्रवाल (SSP Rajesh Agrawal Fake Facebook ID) ने बताया कि संबंधित फेसबुक प्रोफाइल फर्जी है और इसका उनसे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि साइबर सेल (Cyber Crime Chhattisgarh) में शिकायत दर्ज करा लिया गया है। एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि निजी जानकारी साझा न करें। एसएसपी ने बताया कि फर्जी प्रोफाइल को हटाने के लिए मूल कंपनी मेटा को भी पत्राचार भेजी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें