बीजिंग, 17 जुलाई (एपी) चीन ने शुक्रवार को कहा कि उसने कभी भी अमेरिकी चुनावों में दखल नहीं दिया है और ऐसा करने में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है। साथ ही, उसने वॉशिंगटन से कहा कि वह ऐसे ‘‘बेबुनियाद आरोप’’ लगाना बंद करे।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीजिंग पर 2020 के चुनाव में दखल देने का आरोप लगाया, जिसके बाद चीन की प्रतिक्रिया आई है।
बृहस्पतिवार को देश को संबोधित करते हुए, ट्रंप ने 2020 के अमेरिकी चुनाव नतीजों पर फिर से शक जताया और चीन पर उनमें दखल देने का आरोप लगाया।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा, ‘‘अमेरिका के आरोप पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं और इनका मकसद चीन को बदनाम करना है। हमें अमेरिकी चुनावों में दखल देने में कोई दिलचस्पी नहीं है और हमने ऐसा कभी नहीं किया है।’’
एपी शफीक दिलीप
दिलीप