एल्युमीनियम का वायदा भाव 1.95 रुपये टूटा

Ads

एल्युमीनियम का वायदा भाव 1.95 रुपये टूटा

  •  
  • Publish Date - October 13, 2022 / 03:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोर रुख के बीच कारोबारियों के अपने सौदे घटाये जाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को एल्युमीनियम की कीमत 1.95 रुपये की नरमी के साथ 205.75 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 1.95 रुपये यानी 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 205.75 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 3,744 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के बीच कारोबारियों के अपने सौदे कम करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई है।

भाषा

रिया अजय

अजय