कमजोर मांग से एल्युनमीनियम वायदा के भाव गिरे

Ads

कमजोर मांग से एल्युनमीनियम वायदा के भाव गिरे

  •  
  • Publish Date - October 12, 2022 / 03:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोर रुख के बीच कारोबारियों के अपने सौदे घटाये जाने से वायदा कारोबार में बुधवार को एल्युमीनियम की कीमत 1.25 रुपये की नरमी के साथ 198.10 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 1.25 रुपये यानी 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 198.10 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 3,518 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के बीच कारोबारियों के अपने सौदे कम करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई है।

भाषा रिया अजय

अजय