हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - October 19, 2020 / 09:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार की मांग बढ़ने के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 151.50 रुपये प्रति किग्रा हो गयी।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 25 पैसे अथवा 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 151.50 रुपये प्रति किग्रा हो गयी जिसमें 808 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कुछ मांग होने के बाद व्यापारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से मुख्यत: एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश