हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - October 8, 2020 / 11:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 146.70 रुपये प्रति किग्रा हो गयी।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 75 पैसे अथवा 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 146.70 रुपये प्रति किग्रा हो गयी जिसमें 719 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की कुछ मांग के बाद व्यापारियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश