हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - March 15, 2021 / 10:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम का वायदा भाव 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 171 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये एल्युमीनियम का भाव 25 पैसे यानी 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 171 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 1,172 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग में तेजी के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे मुख्यत: एल्युमीनियम वायदा कीमतों में लाभ दर्ज हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश