कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - March 30, 2021 / 11:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 177.70 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के अप्रैल महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 25 पैसे अथवा 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 177.70 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 1,439 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग की वजह से कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे यहां एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश