अमेजन इंडिया ने एक साल में तीन लाख विक्रेता जोड़े, कुल संख्या 20 लाख हुई
अमेजन इंडिया ने एक साल में तीन लाख विक्रेता जोड़े, कुल संख्या 20 लाख हुई
नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) अमेजन इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसके विक्रेता आधार (विक्रेताओं की संख्या) ने 20 लाख का आंकड़ा छू लिया है, जो पिछले तीन साल में सालाना आधार पर सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है।
ई-कॉमर्स मंच ने पिछले 12 महीनों में तीन लाख से ज्यादा नए विक्रेता जोड़े हैं। कंपनी ने इस बढ़ोतरी का श्रेय 1,000 रुपये से कम कीमत वाले उत्पादों पर शून्य रेफरल शुल्क लागू करने और विक्रेता साझेदारों द्वारा कृत्रिम मेधा (एआई) टूल के ज्यादा इस्तेमाल को दिया है।
आने वाले त्योहारों के मौसम से पहले, कंपनी ने अपने पूरे भारत के परिचालन नेटवर्क में 1.6 लाख से ज्यादा मौसमी नौकरियों के मौके पैदा किए हैं। इन पदों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह की भूमिकाएं शामिल हैं और ये 400 शहरों में फैले हुए हैं। इनमें महानगर और वाराणसी, कोच्चि, रांची और गोरखपुर जैसे दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहर शामिल हैं।
अमेजन इंडिया में सेलिंग पार्टनर सर्विसेज की निदेशक, अरुणा दरयानानी ने बयान में कहा, ‘‘20 लाख विक्रेता तक पहुंचना इस बात का मजबूत सबूत है कि पूरे भारत के उद्यमी अमेजन.इन पर कितना भरोसा करते हैं। जैसे-जैसे हम त्योहारों के मौसम की ओर बढ़ रहे हैं, हम ऐसे टूल, प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे में निवेश करना जारी रखेंगे।’’
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


