Baahubali 3 Official Announcement Hint : ‘बाहुबली 3’ का सबसे बड़ा हिंट! Netflix डॉक्यूमेंट्री में प्रभास के इशारे ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट,क्या सच में लग गई मुहर ?

'बाहुबली: द टॉर्चबियरर' डॉक्यूमेंट्री के एक वायरल वीडियो ने 'बाहुबली 3' को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है। राणा दग्गुबाती के बयान और प्रभास के तीन उंगलियां दिखाने वाले इशारे को फैंस फिल्म के तीसरे पार्ट का बड़ा संकेत मान रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Baahubali 3 Official Announcement Hint :  ‘बाहुबली 3’ का सबसे बड़ा हिंट! Netflix डॉक्यूमेंट्री में प्रभास के इशारे ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट,क्या सच में लग गई मुहर ?

Baahubali 3 Official Announcement Hint / Credit : SCREENGRAB

Modified Date: June 26, 2026 / 12:52 pm IST
Published Date: June 26, 2026 12:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रभास के तीन उंगलियां दिखाने वाले इशारे से 'बाहुबली 3' की चर्चा तेज।
  • राणा दग्गुबाती के बयान ने फैंस की उम्मीदें और बढ़ाईं।
  • मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। Baahubali 3 Official Announcement Hint, Prabhas Three Finger Video Viral, Baahubali The Torchbearer Netflix, SS Rajamouli Baahubali 3 Update, Rana Daggubati Anushka Shetty Interview

मुंबई: Baahubali 3 Official Announcement Hint :  भारतीय सिनेमा के इतिहास को बदलने वाली ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी ‘बाहुबली’ के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। साल 2017 में रिलीज हुई ‘बाहुबली 2’ के बाद जहां दर्शकों को लगा था कि कहानी पूरी तरह खत्म हो चुकी है, वहीं अब ‘बाहुबली 3’ के आधिकारिक तौर पर बनने की खबर पर लगभग मुहर लग चुकी है। फिल्म के लीड कलाकारों के एक हालिया वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।

राणा दग्गुबाती का बयान और प्रभास का इशारा

‘बाहुबली 3’ को लेकर यह सुगबुगाहट तब तेज हुई जब हाल ही में रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री ‘बाहुबली: द टॉर्चबियरर’ का एक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस क्लिप में सुपरस्टार प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी एक साथ सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान राणा दग्गुबाती कहते हैं, “हो सकता है कि दुनिया अभी इसके लिए तैयार न हो, लेकिन बाहुबली जरूर आएगी…” इसके तुरंत बाद प्रभास मुस्कुराते हुए अपनी तीन उंगलियां दिखाते हैं, जिसे देखकर अनुष्का शेट्टी समेत वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। सबसे खास बात यह है कि यह क्लिप इन शब्दों के साथ खत्म होती है ‘और यह विरासत जारी रहेगी’।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई स्पेशल डॉक्यूमेंट्री

आपको बता दें कि ‘बाहुबली’ फ्रैंचाइजी के शानदार सफर और इसके प्रभाव को दिखाने के लिए 26 जून को नेटफ्लिक्स पर ‘बाहुबली: द टॉर्चबियरर’ रिलीज की गई है।Baahubali 3 Official Announcement Hint यह चार एपिसोड की एक खास डॉक्यूमेंट्री है, जिसमें फिल्म के बनने की कहानी, पर्दे के पीछे के अनदेखे फुटेज, सेट के यादगार पल और स्टारकास्ट के इंटरव्यू दिखाए गए हैं। इसी डॉक्यूमेंट्री के जरिए मेकर्स और कास्ट ने ‘पार्ट 3’ की ओर साफ इशारा किया है।

फैंस का इंतजार होने वाला है खत्म

Rana Daggubati Anushka Shetty Interview इस क्लिप के सामने आने के बाद दुनिया भर के फैंस बेहद रोमांचित हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि डायरेक्टर एस.एस. राजामौली जल्द ही प्रभास, राणा और अनुष्का के साथ ‘बाहुबली 3’ की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। 2015 और 2017 में आई इन फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़े थे, बल्कि प्रभास को एक ग्लोबल और पैन-इंडिया स्टार बना दिया था। भले ही मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है, लेकिन फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट द्वारा दिए गए इस ‘थ्री फिंगर’ हिंट ने यह साफ कर दिया है कि माहिष्मती की कहानी अभी आगे बढ़ सकती है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.