अमेजन 16,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी
अमेजन 16,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी
न्यूयॉर्क, 28 जनवरी (एपी) अमेजन करीब 16,000 नौकरियों में कटौती कर रही है।
ई-कॉमर्स कंपनी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेथ गैलेटी ने बुधवार को एक ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी। यह छंटनी अक्टूबर में हुई छंटनी के बाद हुई है। उस समय अमेजन ने 14,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था।
उन्होंने कहा कि अमेरिका में कार्यरत कर्मचारियों को पहले कंपनी के भीतर नई भूमिका तलाशने के लिए 90 दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद ही उन्हें कंपनी से अलग होने पर दिए जाने वाला वेतन, ‘आउटप्लेसमेंट’ सेवाएं तथा स्वास्थ्य बीमा से जुड़े लाभ प्रदान किए जाएंगे।
एपी निहारिका रमण
रमण

Facebook


