Amazon Marketplace Fees: आजकल ज्यादतर लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं। बता दें कि, अमेजन, Flipkart, Nykaa, Meesho जैसे कई ई-कॉमर्स साइट उपलब्ध है, जिसके जरिए लोग घर बैठे ही सामना मंगवाते हैं। इसी कड़ी में दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपने ग्राहकों से हर ऑनलाइन ऑर्डर पर 5 रुपये का “मार्केटप्लेस चार्ज” वसूलने का फैसला किया है। बता दें कि, यह शुल्क हर उस ऑर्डर पर लागू होगा जो अमेजन के प्लेटफॉर्म से किया जाएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का कहना है कि यह चार्ज उसके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को चलाने में मदद करेगा। यूजर्स को यह चार्ज किसी भी प्रोडक्ट की कीमत के बाद अलग से देना होगा। यह चार्ज बिल में अलग से दिखेगा। हालांकि, कुछ प्रोडक्ट्स और सेवाओं पर यह फीस नहीं ली जाएगी। हालांकि, यह फीस बहुत छोटी है, लेकिन ई-कॉर्मस प्लेटफॉर्म पर लगातार सामान मंगाने वालों की जेबें आने वाने दिनों में ढ़ीली हो सकती है।