आनंद राठी वेल्थ का लाभ जून तिमाही में 24 प्रतिशत बढ़कर 116 करोड़ रुपये पर
आनंद राठी वेल्थ का लाभ जून तिमाही में 24 प्रतिशत बढ़कर 116 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) आनंद राठी वेल्थ का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में 24 प्रतिशत बढ़कर 116 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी की कुल प्रबंधीन अधीन परिसंपत्ति (एयूएम) और ग्राहकों की संख्या में लगातार वृद्धि से उसके प्रदर्शन को मजबूती मिली है।
वित्त वर्ष 2025-26 की जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ (पीएटी) 93.8 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में उसकी कुल आय 18 प्रतिशत बढ़कर 336.4 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 284.1 करोड़ रुपये थी।
जून 2026 तक कंपनी की एयूएम 21 प्रतिशत बढ़कर 1,06,300 करोड़ रुपये हो गईं। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी को 2,743 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश प्राप्त हुआ।
म्यूचुअल फंड वितरण से होने वाली आय 16 प्रतिशत बढ़कर 132 करोड़ रुपये हो गई।
कंपनी के सक्रिय ग्राहक परिवारों की संख्या सालाना आधाार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 13,941 हो गई।
कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राकेश रावल और संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ज्वाइंट सीईओ) फिरोज अजीज ने कहा कि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद ग्राहक-केंद्रित कारोबारी मॉडल के दम पर कंपनी ने लगातार वृद्धि दर्ज की है।
भाषा रमण यासिर योगेश
रमण

Facebook


