आनंद राठी वेल्थ का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 92 करोड़ रुपये

आनंद राठी वेल्थ का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 92 करोड़ रुपये

आनंद राठी वेल्थ का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 92 करोड़ रुपये
Modified Date: April 9, 2026 / 06:31 pm IST
Published Date: April 9, 2026 6:31 pm IST

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) संपत्ति प्रबंधन कंपनी आनंद राठी वेल्थ का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 92 करोड़ रुपये रहा।

वित्तीय सेवा कंपनी आनंद राठी समूह की इकाई ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2024-25 की इसी तिमाही में उसे 73.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी की कुल आय 2025-26 की मार्च तिमाही में बढ़कर 301.6 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 241.3 करोड़ रुपये थी।

आनंद राठी वेल्थ के निदेशक मंडल ने प्रत्येक एक इक्विटी शेयर पर एक बोनस शेयर दिये जाने को मंजूरी दी है। साथ ही सात रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतिम लाभांश देने की घोषणा की। यह शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत बढ़कर 385.7 करोड़ रुपये रहा। कुल आय 22 प्रतिशत बढ़कर 1,198.5 करोड़ रुपये रही।

कंपनी की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 2025-26 में 21 प्रतिशत बढ़कर 93,037 करोड़ रुपये रहीं जो एक साल पहले 2024-25 में 77,103 करोड़ रुपये थी।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में