अन्नू प्रोजेक्ट्स के आईपीओ को 88 प्रतिशत अभिदान

Ads

अन्नू प्रोजेक्ट्स के आईपीओ को 88 प्रतिशत अभिदान

  •  
  • Publish Date - August 27, 2026 / 07:09 PM IST,
    Updated On - August 27, 2026 / 07:09 PM IST

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण क्षेत्र की कंपनी अन्नू प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को 88 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के आईपीओ में 1,76,83,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,55,25,367 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 1.16 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 90 प्रतिशत और खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 81 प्रतिशत बोलियां मिली।

अन्नू प्रोजेक्ट्स ने 175 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 94- 99 रुपये शेयर तय किया है।

आईपीओ में 1,76,83,000 नए इक्विटी शेयर जारी किए जा रहे हैं।

कंपनी निर्गम से जुटाई गई राशि में से 115 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने, 15 करोड़ रुपये मशीनरी या उपकरणों की खरीद के लिए पूंजीगत व्यय और शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य परिचालन के लिए करेगी।

भाषा यासिर अजय

अजय