BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अनूप बागची होंगे एचडीएफसी बैंक के नए प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, 27 अक्टूबर से पद संभालेंगे

अनूप बागची होंगे एचडीएफसी बैंक के नए प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, 27 अक्टूबर से पद संभालेंगे

अनूप बागची होंगे एचडीएफसी बैंक के नए प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, 27 अक्टूबर से पद संभालेंगे
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 7:01 pmModified: 01 Oct 2026 | 7:01 pm

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने बृहस्पतिवार को अनूप बागची को तीन साल के लिए अपना प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति 27 अक्टूबर, 2026 से प्रभावी होगी।

बागची फिलहाल आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ हैं। वह शशिधर जगदीशन की जगह लेंगे, जिन्होंने अगस्त में कहा था कि 26 अक्टूबर को अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद वह पुनर्नियुक्ति नहीं चाहेंगे।

एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बागची को तीन साल के लिए बैंक का एमडी एवं सीईओ नियुक्त किए जाने की मंजूरी दे दी है।

बैंक के निदेशक मंडल ने एक अक्टूबर को हुई बैठक में शासन, नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति की सिफारिश पर बागची को दो अक्टूबर से अतिरिक्त निदेशक नियुक्त करने को भी मंजूरी दी।

बैंक ने कहा कि एमडी एवं सीईओ के रूप में बागची की नियुक्ति आरबीआई द्वारा मंजूर नियमों एवं पारिश्रमिक पर होगी। यह नियुक्ति कंपनी अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के तहत शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगी।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अनूप बागची होंगे एचडीएफसी बैंक के नए प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, 27 अक्टूबर से पद संभालेंगे

बिहार में निवेश के लिए आगे आएं, 25 प्रतिशत उत्पाद सरकार खरीदेगी : मुख्यमंत्री

बिहार में निवेश के लिए आगे आएं, 25 प्रतिशत उत्पाद सरकार खरीदेगी : मुख्यमंत्री

01 Oct 2026 | 7:53 pm
मनीव्यू के शेयर की मजबूत शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में 59 प्रतिशत चढ़ा

मनीव्यू के शेयर की मजबूत शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में 59 प्रतिशत चढ़ा

01 Oct 2026 | 7:43 pm
आर्थिक वृद्धि दर दूसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट

आर्थिक वृद्धि दर दूसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 7:41 pm
पेट्रोल पंप पर डीजल की बिक्री सीमित करने की किसी को अनुमति नहीं : सरकार

पेट्रोल पंप पर डीजल की बिक्री सीमित करने की किसी को अनुमति नहीं : सरकार

01 Oct 2026 | 7:37 pm
दिव्यांगजनों को अब तीन या पांच साल के लिए मिलेगा शुल्क-मुक्त फास्टैग

दिव्यांगजनों को अब तीन या पांच साल के लिए मिलेगा शुल्क-मुक्त फास्टैग

01 Oct 2026 | 7:34 pm
सोना 500 रुपये चढ़ा, चांदी में 5,000 रुपये की गिरावट

सोना 500 रुपये चढ़ा, चांदी में 5,000 रुपये की गिरावट

01 Oct 2026 | 7:31 pm
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल

यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल

01 Oct 2026 | 7:22 pm
दूरसंचार कंपनियां अपनी वेबसाइट, ऐप पर अनिवार्य रिचार्ज प्लान प्रमुखता से प्रदर्शित करें: ट्राई

दूरसंचार कंपनियां अपनी वेबसाइट, ऐप पर अनिवार्य रिचार्ज प्लान प्रमुखता से प्रदर्शित करें: ट्राई

01 Oct 2026 | 7:19 pm