इंडिगो के एक और अधिकारी का इस्तीफा, अब सीएचआरओ पसरीचा ने छोड़ा पद

Ads

इंडिगो के एक और अधिकारी का इस्तीफा, अब सीएचआरओ पसरीचा ने छोड़ा पद

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 10:27 PM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 10:27 PM IST

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ) सुखजीत सिंह पसरीचा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इंडिगो के अनुसार, पसरीचा लगभग आठ वर्षों से अधिक समय से कंपनी से जुड़े हुए थे। उनके स्थान पर कंवल जीत सिंह बख्शी को नियुक्त किया गया है।

बख्शी वर्तमान में इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज में ग्रुप हेड एचआर के पद पर कार्यरत हैं।

पसरीचा 19 जुलाई को अपनी सेवाओं से मुक्त हो जाएंगे, जबकि बख्शी 20 जुलाई से सीएचआरओ का कार्यभार संभालेंगे।

दिसंबर, 2025 में बड़े पैमाने पर परिचालन में आए व्यवधान के बाद कई शीर्ष स्तर के अधिकारियों ने इंडिगो से इस्तीफा दे दिया था और इसी में अब पसरीचा ने भी पद छोड़ दिया है।

पसरीचा ने इंटरग्लोब एविएशन के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया को संबोधित अपने त्यागपत्र में कहा, ‘‘पिछले कुछ महीनों से मेरे पेशेवर सफर और व्यक्तिगत आकांक्षाओं पर कई बार चर्चा हो चुकी है।’’

भाषा यासिर योगेश

योगेश अजय

अजय

शीर्ष 5 समाचार