एपिनवेन्टिव की 500 से अधिक कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना

Ads

एपिनवेन्टिव की 500 से अधिक कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना

  •  
  • Publish Date - September 1, 2021 / 10:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:45 PM IST

मुंबई एक सितंबर (भाषा) उत्पाद विकास कंपनी एपिनवेन्टिव ने बुधवार को कहा कि वह इस साल के अंत तक वरिष्ठ नेतृत्व समेत विभिन्न स्तरों पर 500 से अधिक प्रौद्योगिकी पेशेवरों को नियुक्त करने की योजना बना रही है।

कंपनी के वर्तमान में वैश्विक स्तर पर 700 कर्मचारी हैं। एपिनवेन्टिव की तरफ से जारी बयान के अनुसार कंपनी इस वर्ष देशभर में 500 से अधिक लोगों को जोड़ेगी।

उसने कहा कि कई कार्यक्षेत्रों में आवश्यक कौशल और अनुभव वाले पेशेवरों की भर्ती से कंपनी को संचालन का विस्तार करने और ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

एपिनवेन्टिव के निदेशक सौरभ सिंह ने कहा, ‘‘हम देश भर में विस्तार करना जारी रखे हुए हैं। हम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अपने नोएडा कार्यालय में हमारे साथ काम करने के लिए अविश्वसनीय प्रतिभाओं की तलाश कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि अब हमारे साथ जुड़ने का एक अच्छा समय होगा।’’

भाषा जतिन महाबीर

महाबीर