आर्केड डेवलपर्स को मुंबई की क्लस्टर पुनर्विकास परियोजना से 1,100 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद
आर्केड डेवलपर्स को मुंबई की क्लस्टर पुनर्विकास परियोजना से 1,100 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद
नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी आर्केड डेवलपर्स को मुंबई में नौ आवासीय समितियों की क्लस्टर पुनर्विकास परियोजना से 1,100 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है।
कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि इस परियोजना में लगभग 3.25 लाख वर्ग फुट का बिक्री योग्य क्षेत्र शामिल है। यह क्लस्टर पुनर्विकास करीब तीन एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।
मुंबई की कंपनी ने अब तक 55 लाख वर्ग फुट से अधिक संपत्ति विकसित की है, जबकि 20 लाख वर्ग फुट से ज्यादा क्षेत्र में निर्माण कार्य जारी है।
भाषा अजय अजय
अजय

Facebook


