आर्केड डेवलपर्स को चौथी तिमाही में 109 करोड़ रुपये का घाटा

आर्केड डेवलपर्स को चौथी तिमाही में 109 करोड़ रुपये का घाटा

आर्केड डेवलपर्स को चौथी तिमाही में 109 करोड़ रुपये का घाटा
Modified Date: May 28, 2026 / 04:45 pm IST
Published Date: May 28, 2026 4:45 pm IST

नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी आर्केड डेवलपर्स को वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में 109.45 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 33.26 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

आर्केड डेवलपर्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 199.06 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान अवधि में 134.34 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ घटकर 5.37 करोड़ रुपये रह गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 156.93 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2024-25 में आर्केड डेवलपर्स की कुल आय बढ़कर 828.16 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 में 694.60 करोड़ रुपये थी।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में