अशोक लेलैंड का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 5.19 प्रतिशत बढ़कर 862.24 करोड़ रुपये

Ads

अशोक लेलैंड का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 5.19 प्रतिशत बढ़कर 862.24 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 03:10 PM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 03:10 PM IST

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी अशोक लेलैंड लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 5.19 प्रतिशत बढ़कर 862.24 करोड़ रुपये हो गया।

वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी ने बुधवार को अपने तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की जानकारी दी।

अशोक लेलैंड ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 819.67 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 14,830.24 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 11,995.21 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 13,490.15 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,937.89 करोड़ रुपये था।

प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए अशोक लेलैंड के कार्यकारी चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने कहा, ‘‘कंपनी की बिक्री मात्रा और मुनाफे में लगातार और मजबूत वृद्धि यह दर्शाती है कि हमारा उत्पाद पोर्टफोलियो प्रतिस्पर्धी है।’’

भाषा योगेश अजय

अजय