अशोक लेलैंड की बिक्री अक्टूबर में 16 प्रतिशत बढ़कर 17,820 इकाई पर पहुंची

Ads

अशोक लेलैंड की बिक्री अक्टूबर में 16 प्रतिशत बढ़कर 17,820 इकाई पर पहुंची

  •  
  • Publish Date - November 1, 2025 / 06:10 PM IST,
    Updated On - November 1, 2025 / 06:10 PM IST

नयी दिल्ली, एक नवंबर (भाषा) वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी अशोक लेलैंड की कुल बिक्री अक्टूबर में 16 प्रतिशत बढ़कर 17,820 इकाई हो गई। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 15,310 इकाई बेची थीं।

अशोक लेलैंड ने एक बयान में कहा कि अक्टूबर 2025 में कंपनी की घरेलू बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 16,314 इकाई हो गई, जो अक्टूबर 2024 में 14,067 इकाई थीं।

बयान में कहा गया कि अक्टूबर 2025 में घरेलू बाजार में मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 9,611 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 8,437 इकाई थी।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय