बजाज ऑटो ने सभी मॉडलों की मुफ्त सर्विस अवधि 31 जुलाई तक बढ़ाई

Ads

बजाज ऑटो ने सभी मॉडलों की मुफ्त सर्विस अवधि 31 जुलाई तक बढ़ाई

  •  
  • Publish Date - May 19, 2021 / 07:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

मुंबई, 19 मई (भाषा) बजाज ऑटो ने बुधवार को कहा कि उसने देश में अपने सभी मॉडलों की मुफ्त सर्विस अवधि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है।

बजाज ऑटो ने कई राज्यों द्वारा कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर लागू किए गए लॉकडाउन के कारण यह फैसला किया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि एक अप्रैल से 31 मई के बीच खत्म होने वाली वाहनों की मुफ्त सर्विस अवधि अब 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

बढ़ी हुई मुफ्त सर्विस अवधि सभी दोपहिया और वाणिज्यिक वाहनों पर लागू है।

बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने कहा, ‘‘पिछले साल की तरह हम अपने सभी ग्राहकों के लिए एक बार फिर सर्विस अवधि को दो महीने के लिए बढ़ा रहे हैं।’’

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय