बजाज इलेक्ट्रिकल्स का मुनाफा पहली तिमाही में बढ़कर 48.38 करोड़ रुपये हुआ

Ads

बजाज इलेक्ट्रिकल्स का मुनाफा पहली तिमाही में बढ़कर 48.38 करोड़ रुपये हुआ

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 06:45 PM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 06:45 PM IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में 48.38 करोड़ रुपये का एकीकृत मुनाफा कमाया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून की अवधि में 91 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

जून तिमाही में बजाज इलेक्ट्रिकल्स का परिचालन राजस्व 2.32 प्रतिशत बढ़कर 1,089.36 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 1,064.59 करोड़ रुपये था।

तिमाही के दौरान बजाज इलेक्ट्रिकल्स का कुल खर्च 2.53 प्रतिशत घटकर 1,058.52 करोड़ रुपये रह गया।

जून तिमाही में उपभोक्ता उत्पादों से इसका राजस्व 1.65 प्रतिशत बढ़कर 820.39 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 807 करोड़ रुपये था।

तिमाही के दौरान लाइटिंग समाधान से कंपनी का राजस्व 4.41 प्रतिशत बढ़कर 268.97 करोड़ रुपये रहा।

जून तिमाही में बजाज इलेक्ट्रिकल्स की कुल आय (जिसमें अन्य आय भी शामिल है) 1.83 प्रतिशत बढ़कर 1,114.98 करोड़ रुपये रही।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय