नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) एयर कंडीशनर कंपनी ब्लू स्टार लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 15.15 प्रतिशत घटकर 102.51 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।
कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 120.82 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 13.26 प्रतिशत बढ़कर 3,377.92 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 2,982.25 करोड़ रुपये था।
समीक्षाधीन तिमाही में ब्लू स्टार का कुल खर्च 3,273.06 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 15.5 प्रतिशत अधिक है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय