Bank Holiday: अगले हफ्ते अटक सकता है बैंक से संबंधित जरूरी काम! 4 दिन नहीं खुलेंगे बैंक, जानिए आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी?

Bank Holiday: 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 के बीच अगले हफ्ते बैंक चार दिनों तक बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम पहले से निपटा लें। बैंक जाने से पहले अपने शहर के हिसाब से RBI की छुट्टियों की सूची जरूर चेक करें, ताकि परेशानी से बचा जा सके।

Bank Holiday: अगले हफ्ते अटक सकता है बैंक से संबंधित जरूरी काम! 4 दिन नहीं खुलेंगे बैंक, जानिए आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी?

(Bank Holiday/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 12, 2026 / 05:56 pm IST
Published Date: July 12, 2026 5:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 13 से 19 जुलाई 2026 के बीच बैंक 4 दिन बंद रहेंगे।
  • 16, 17, 18 और 19 जुलाई को अलग-अलग जगहों पर बैंक अवकाश रहेगा।
  • कुछ छुट्टियां केवल खास राज्यों और शहरों में लागू होंगी।

नई दिल्ली: Bank Holiday: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले छुट्टियों की जानकारी जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार 13 से 19 जुलाई 2026 के बीच देश के कई हिस्सों में बैंक चार दिन बंद (Bank Holiday) रहेंगे। इन छुट्टियों में कुछ क्षेत्रीय और कुछ नियमित अवकाश शामिल है। ऐसे में ग्राहकों को बैंक शाखा जाने से पहले अपने शहर की छु्ट्टी चेक कर लेना जरूरी है।

13 से 19 जुलाई के बीच इन तारीखों पर रहेंगी छुट्टियां

अगले हफ्ते बैंक छुट्टियों (Bank Holiday) की शुरुआत 16 जुलाई से होगी। इस दिन भुवनेश्वर, देहरादून और इंफाल में रथ यात्रा, कांग (रथयात्रा) और हरेला पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 17 जुलाई को शिलांग में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। वहीं, 18 जुलाई को गंगटोक में ड्रुकपा त्शे-जी पर्व के चलते बैंक बंद रहेंगे। 19 जुलाई को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

अलग-अलग राज्यों में अलग हो सकती हैं छुट्टियां

RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों के आधार पर छुट्टियां तय की जाती हैं। सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होतीं। कुछ अवकाश केवल विशेष राज्यों या शहरों के लिए होते हैं। हालांकि, राष्ट्रीय छुट्टियों और रविवार जैसी नियमित छुट्टियों पर देशभर में बैंक बंद रहते हैं। इसलिए SBI, HDFC और अन्य बैंकों के ग्राहक अपने क्षेत्र के हिसाब से छुट्टियों की जानकारी जरूर लें।

जुलाई 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी जानकारी

RBI के अनुसार, जुलाई 2026 में कई खास दिनों पर बैंक बंद रहेंगे। 6 जुलाई को आइजोल में MHIP दिवस, 9 जुलाई को शिलांग में बेह दीनखलाम, 16 जुलाई को रथ यात्रा/कांग/हरेला, 17 जुलाई को यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि, 18 जुलाई को गंगटोक में ड्रुकपा त्शे-जी और 22 जुलाई को अगरतला में खारची पूजा के कारण बैंक अवकाश रहेगा। इसके अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा रविवार को भी बैंक बंद रहते हैं।

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

RBI के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ सभी रविवार को बैंक शाखाएं बंद (Bank Holiday) रहती हैं। जुलाई 2026 में रविवार की छुट्टियां 5, 12, 19 और 26 जुलाई को होंगी। वहीं 11 जुलाई को दूसरा शनिवार और 25 जुलाई को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, छुट्टियों के दौरान ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।