Mithun Chakraborty Health Update : 76 साल के दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता की हुई सर्जरी! सोशल मीडिया पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने दिया बड़ा हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के दाहिने हाथ की सफल सर्जरी के बाद उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुराने हादसे में लगी मेटल प्लेट को डॉक्टरों ने निकाल दिया। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना।

Mithun Chakraborty Health Update : 76 साल के दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता की हुई सर्जरी! सोशल मीडिया पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने दिया बड़ा हेल्थ अपडेट

Mithun Chakraborty Health Update

Modified Date: August 7, 2026 / 03:45 pm IST
Published Date: August 7, 2026 3:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने मिथुन चक्रवर्ती की हालत स्थिर बताई।
  • शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात।
  • सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Mithun Chakraborty Health Update :  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के एक निजी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद गुरुवार को उनके दाहिने हाथ की एक छोटी सर्जरी की गई थी। डॉक्टरों के अनुसार, सर्जरी के बाद उनकी हालत पूरी तरह ठीक और स्थिर है। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे और उनका हाल-चाल लिया।

माइनर सर्जरी कर प्लेट को निकला गया बहार

मिली जानकारी के अनुसार, एक पुराने हादसे के बाद मिथुन चक्रवर्ती के दाहिने हाथ में एक मेटल प्लेट लगाई गई थी। डॉक्टरों की सलाह पर गुरुवार को माइनर सर्जरी करके इस प्लेट को बाहर निकाल दिया गया है। अस्पताल पहुंचे शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया को बताया कि ऑपरेशन सफल रहा है और मिथुन दा न्यूटाउन स्थित अपने घर लौट रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शुभेंदु अधिकारी ने पोस्ट की तस्वीर

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर तस्वीरें साझा करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। गौरतलब है कि 76 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती ने अपने पांच दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.