Bank Holidays September 2026: बैंक का काम है तो पहले पढ़े ये खबर! सितंबर में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, इन तारीखों पर ब्रांच जाने की भूल न करें

Bank Holidays September 2026: सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी और अन्य त्योहारों के चलते अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। वीकेंड की छुट्टियां भी इसमें शामिल हैं। कुल मिलाकर देश के विभिन्न हिस्सों में 15 दिन बैंक बंद रह सकते हैं। हालांकि छुट्टियां राज्य के अनुसार अलग-अलग होंगी।

Bank Holidays September 2026: बैंक का काम है तो पहले पढ़े ये खबर! सितंबर में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, इन तारीखों पर ब्रांच जाने की भूल न करें

(Bank Holidays September 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 30, 2026 / 01:06 pm IST
Published Date: August 30, 2026 1:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सितंबर में अलग-अलग राज्यों में बैंक 15 दिन तक बंद रहेंगे।
  • 4 सितंबर को कई राज्यों में जन्माष्टमी पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 सितंबर को कई राज्यों में गणेश चतुर्थी की छुट्टी रहेगी।

नई दिल्ली: Bank Holidays September 2026: अगर सितंबर महीने में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो बेंक की छुट्टियों की जानकारी (Bank Holidays September 2026) पहले ही देख लेना सही रहेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, सितंबर में त्योहारों, धार्मिक आयोजनों, जयंती और स्थानीय कार्यक्रमों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार की नियमित छुट्टियां भी लागू रहेंगी। इसलिए बैंक जाने से पहले शहर और राज्य की छुट्टी जरूर चेक कर लें।

4 सितंबर से शुरू होंगी छुट्टियां

सितंबर में बैंक छुट्टियों की शुरुआत 4 सितंबर (Bank Holidays September 2026) से होगी। इस दिन जन्माष्टमी (वैष्णव) और कृष्ण जयंती के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम क्षेत्र में चुनाव के चलते राजस्थान के संबंधित इलाकों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। 12 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि के कारण असम में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी और विनायक चतुर्थी के अवसर पर महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, गोवा, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में छुट्टी रहेगी।

15 से 25 सितंबर तक भी कई छुट्टियां

15 सितंबर को संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के कारण गुजरात, ओडिशा और गोवा में बैंक बंद रहेंगे। 21 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव के जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि के कारण असम और केरल में छुट्टी रहेगी। 22 सितंबर को करमा पूजा के चलते झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह जयंती पर जम्मू-कश्मीर में बैंक हॉलीडे रहेगा। इसके बाद 25 सितंबर को इंद्रजात्रा के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

रविवार और शनिवार की छुट्टियां भी शामिल

त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के अलावा सितंबर (Bank Holidays September 2026) में रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां भी रहेंगी। बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहेंगे। इन सभी छुट्टियों को मिलाकर सितंबर में अलग-अलग बैंकिंग सर्किलों में कुल 15 दिन तक बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि पूरे देश में एक साथ 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग होंगी।

बैंक बंद होने पर भी जारी रहेंगी डिजिटल सेवाएं

बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं आमतौर पर जारी रहेंगी। ग्राहक एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं और उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार अन्य लेनदेन भी कर सकते हैं। Google Pay, PhonePe, Paytm और BHIM UPI के जरिए भुगतान और फंड ट्रांसफर किया जा सकता है। इसके अलावा NEFT, IMPS और बिल पेमेंट जैसी ऑनलाइन सुविधाओं का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसलिए जरूरी बैंकिंग काम के लिए डिजिटल विकल्पों का सहारा लिया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।