Bank Holiday: कहीं बैंक में आपका जरूरी काम तो नहीं! क्योंकि इस हफ्ते 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले यहां चेंक करें पूरी लिस्ट
Bank Holiday:अगर इस हफ्ते आपकों बैंक में जरूरी काम है तो छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखें। 30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच विभिन्न राज्यों में 6 दिन तक बैंक …

(Bank Holiday/ Image Credit: IBC24 News)
- 30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच बैंकों में 6 दिन बंदी।
- महावीर जयंती, गुड फ्राइडे और खाता बंदी दिवस मुख्य कारण।
- ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी।
नई दिल्ली: Bank Holiday: मार्च का महीना अब करीब-करीब समाप्त होने को है और नया वित्त वर्ष आने वाला है। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़े कोई भी जरूरी काम करने हैं तो अपनी योजना बदलनी पड़ सकती है। 30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंकों के शटर (Bank Holiday) कई दिन तक बंद रहेंगे। इस पूरे हफ्ते में कुल 6 दिन ऐसे हैं, जब किसी न किसी राज्य में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। महावीर जयंती, गुड फ्राइडे और नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के कारण छुट्टियों की यह लंबी कतार है।
कब और कहां बैंक बंद रहेंगे?
छुट्टियों की शुरुआत आज सोमवार 30 मार्च से हो रही है, जब कर्नाटक में महावीर जयंती के अवसर पर बैंक बंद (Bank Close) रहेंगे। 31 मार्च मंगलवार को महावीर जन्मकल्याणक के कारण दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 1 अप्रैल बुधवार को अकाउंट्स क्लोजिंग डे (खाता बंदी दिवस) के कारण अधिकांश राज्यों में बैंक आम जनता के लिए बंद रहेंगे। गुरुवार 2 अप्रैल को केवल केरल में मौंडी थर्सडे की वजह से बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। 3 अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे के चलते कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी और रविवार 5 अप्रैल को साप्ताहिक अवकाश (Weekly Holiday) के कारण बंद रहेगा।
डिजिटल सेवाओं से बैंकिंग जारी रहेगी
बैंक शाखाओं पर ताला लगने का मतलब यह नहीं है कि आपका काम रूक जाएगा। डिजिटल युग में इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप और एटीएम सेवाएं (ATM Services) हमेशा की तरह चालू रहेंगी। आप घर बैठे बिल भुगतान, पैसों का लेन-देन और अन्य बैंकिंग काम आसानी से कर सकते हैं। यह सुविधा उन दिनों खास तौर पर काम आती है जब शाखाएं बंद रहती है।
राज्य अनुसार छुट्टियों का फर्क
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, बैंकों की छुट्टियों को तीन मुख्य श्रेणियों नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) हॉलिडे और बैंक खातों की क्लोजिंग में बांटा गया है। भारत में विभिन्न राज्यों और शहरों में छुट्टियों का समय स्थानीय त्योहारों और आयोजनों पर निर्भर करता है। इसलिए एक ही दिन एक राज्य में बैंक बंद हो सकता है, जबकि दूसरे राज्य में शाखाएं खुली रहेंगी।
इन्हें भी पढ़ें:
- Railway Recruitment 2026: रेलवे में 2800 से ज्यादा पदों पर भर्ती... 10 पास युवाओं को बिना परीक्षा के ऐसे मिलेगी नौकरी, तुरंत करें अप्लाई
- Uttarakhand Retired Brigadier Killed: सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत.. मॉर्निग वॉक पर निकले थे पूर्व अफसर, जानें किसने और क्यों की फायरिंग
- IPS KK Bishnoi Wedding: केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी का वो खास पल, जब दुल्हे ने घुटनों पर बैठकर दुल्हन की तरफ किया रोमांटिक इशारा, वीडियो हुआ वायरल
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 के बीच कुल 6 दिन कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Bank Holiday: Do you have any important work to do at the bank? Banks will be closed for six days this week. Check the full list here before leaving home.
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pm