बैंक ऑफ बड़ौदा के नए मोबाइल ऐप के जरिये ग्राहक बोलकर भुगतान कर सकेंगे

Ads

बैंक ऑफ बड़ौदा के नए मोबाइल ऐप के जरिये ग्राहक बोलकर भुगतान कर सकेंगे

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 06:33 PM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 06:33 PM IST

मुंबई, 14 सितंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप में वॉयस कमांड सुविधा जोड़ी है, जिससे ग्राहक बोलकर भुगतान लेनदेन की शुरुआत करने के साथ उसे पूरा कर सकेंगे।

बैंक ने बयान में कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) से संचालित ‘बॉब वर्ल्ड 2.0’ ऐप में व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन मॉड्यूल भी है। इसके जरिये ग्राहक अपनी वित्तीय स्थिति का समग्र आकलन कर सकते हैं।

बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) देबदत्त चंद ने कहा, “ग्राहक ऐसी सेवाओं की उम्मीद करते हैं जो सहज, बुद्धिमान, सुरक्षित और उनकी जरूरतों के अनुरूप हों। बॉब वर्ल्ड 2.0 के साथ हमने अपने ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए मोबाइल बैंकिंग को नए सिरे से तैयार किया है।”

बयान के अनुसार, ऐप में ‘आवाज-समर्थित भुगतान’ सुविधा है, जिसके जरिये ग्राहक बोलकर लेनदेन शुरू करने के साथ ऐप की दूसरी सुविधाओं तक पहुंच सकते हैं।

बैंक ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं प्रवासी भारतीयों के लिए ऐप में अलग-अलग सुविधाएं दी गई हैं। ऐप में वास्तविक समय में सुरक्षा प्रदान करने वाला बहु-स्तरीय सुरक्षा ढांचा भी है।

बॉब वर्ल्ड 2.0 को पिछले सप्ताह आयोजित ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव संजय लोहिया और बैंक के प्रबंधन की मौजूदगी में पेश किया गया। इस मौके पर बैंक के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद थे।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय