Bank Strike Today: 4 दिन तक बैंक का कामकाज ठप! कर्मचारी हड़ताल पर, इन तरीकों से घर बैठे निपटाएं अपने जरूरी काम

Ads

Bank Strike Today: आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हैं। बैंक यूनियनों ने अपनी पुरानी और लंबित मांगों को लेकर यह हड़ताल बुलाई है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन काम करने की व्यवस्था यानी 5-डे वर्किंग सिस्टम भी शामिल हैं।

  •  
  • Publish Date - September 11, 2026 / 03:20 PM IST,
    Updated On - September 11, 2026 / 03:26 PM IST

(Bank Strike Today/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • 11 सितंबर को बैंक कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल पर हैं।
  • हड़ताल के बाद शनिवार और रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे।
  • कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 5-डे वर्किंग सिस्टम शामिल है।

बिजनेस: Bank Strike Today: अगर आपको बैंच की ब्रांच में जाकर कोई जरूरी काम करना है तो थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। यूनाइडेट फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने आज शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को देशभर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल (Bank Strike Today) बुलाई है। इसके चलते कई बैंकों की ब्रांच में कामकाज प्रभावित हो सकता है। हड़ताल के बाद 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। वहीं, कुछ राज्यों में गणेश चतुर्थी के कारण 14 और 15 सितंबर को भी बैंक की छुट्टी रहेगी। ऐसे में कुछ जगह ग्राहकों को बैंक से जुड़े काम के लिए लंबा इतजार करना पड़ सकता है।

5 दिन काम की मांग समेत कई मुद्दे

बैंक कर्मचारी लंबे समय से अपनी कई मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। UFBU की प्रमुख मांगों में सप्ताह में सिर्फ पांच दिन बैंक खोलने की व्यवस्था लागू करना शामिल है। यानी शनिवार और रविवार को पूरी तरह छुट्टी देने की मांग की जा रही है। इसके अलावा कर्मचारी परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना में सुधार और उससे जुड़ी विसंगतियों को दूर करने की मांग कर रहे हैं। यूनियनों ने पेंशन सुधार और कर्मचारियों के स्वास्थ्य बीमा से जुड़े पुराने प्रावधानों को जल्द लागू करने की भी मांग रखी है। मांगें पूरी नहीं होने पर 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल (Bank Strike Today) और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

डिजिटल बैंकिंग से नहीं रुकेगा आपका काम

ब्रांच बंद होने के बावजूद रोजमर्रा के कई बैंकिंग काम ऑनलाइन (Online Banking) किए जा सकते हैं। पैसे भेजने या प्राप्त करने के लिए UPI, IMPS, NEFT और RTGS जैसी सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। GPay, PhonePe और Paytm जैसे ऐप से भी भुगतान किया जा सकता है। बिजली, पानी, गैस का बिल भरना या मोबाइल रिचार्ज करना हो तो नेट बैंकिंग और बैंकिंग ऐप काम आएंगे। यानी ब्रांच बंद होने के बावजूद डिजिटल माध्यमों से ज्यादातर जरूरी लेन-देन जारी रखा जा सकता है।

कैश और दूसरे कामों के लिए ये विकल्प

अगर आपको नकदी की जरूरत है तो ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर सरकारी बैंकों के ATM में कैश की कमी हो सकती है। ऐसी स्थिति में निजी बैंकों के ATM का विकल्प अपनाया जा सकता है। इसके अलावा नजदीकी किराना दुकान या CSC केंद्र पर AEPS के जरिए भी पैसे निकाले जा सकते हैं। बैंक स्टेटमेंट, FD या लोन से जुड़े कुछ काम YONO, PNB One और अन्य बैंकिंग ऐप के जरिए ऑनलाइन किए जा सकते हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें:

आज बैंक क्यों बंद हैं?

बैंक यूनियनों के संगठन UFBU ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 11 सितंबर 2026 को देशव्यापी हड़ताल बुलाई है।

बैंक कर्मचारियों की मुख्य मांग क्या है?

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में हर शनिवार और रविवार छुट्टी, यानी सप्ताह में सिर्फ पांच दिन बैंक खोलने की व्यवस्था शामिल है।

बैंक बंद होने पर पैसे कैसे भेज सकते हैं?

ग्राहक UPI, IMPS, NEFT और RTGS जैसी डिजिटल सेवाओं के जरिए पैसे भेज या प्राप्त कर सकते हैं।

कैश की जरूरत हो तो क्या करें?

कैश निकालने के लिए ATM का इस्तेमाल किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर AEPS के जरिए नजदीकी CSC या अधिकृत केंद्र से भी पैसे निकाले जा सकते हैं।