निवेश आकर्षित करने को मुकेश अंबानी से मिल सकते हैं बंगाल के मुख्यमंत्री

Ads

निवेश आकर्षित करने को मुकेश अंबानी से मिल सकते हैं बंगाल के मुख्यमंत्री

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 05:02 PM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 05:02 PM IST

कोलकाता, 21 सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए सोमवार शाम मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी से मुलाकात कर सकते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, बैठक में पश्चिम बंगाल में अंबानी समूह के मौजूदा कारोबार के विस्तार और राज्य में नए निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेश आकर्षित करने और पश्चिम बंगाल में पहले से चल रही औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार को सुगम बनाने पर जोर दे रही है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘नए निवेश को आकर्षित करने और मौजूदा कारोबारी गतिविधियों के विस्तार के उद्देश्य से बड़े औद्योगिक समूहों के साथ संपर्क महत्वपूर्ण है। सरकार ऐसे प्रस्तावों को हरसंभव सहयोग देगी, जिनसे राज्य में निवेश और रोजगार आए।’’

भाषा रमण अजय

अजय

अजय