भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस ने पहली छमाही में 1,574 करोड़ रुपये की प्रीमियम आय अर्जित की

Ads

भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस ने पहली छमाही में 1,574 करोड़ रुपये की प्रीमियम आय अर्जित की

  •  
  • Publish Date - December 14, 2020 / 09:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

मुंबई, 14 दिसंबर (भाषा) गैर-जीवन बीमा कंपनी भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस ने सोमवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान उसकी सकल लिखित प्रीमियम (जीडब्ल्यूपी) मामूली गिरावट के साथ 1,574 करोड़ रुपये रही।

पिछले वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की जीडब्ल्यूपी 1,586 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के चलते प्रीमियम आय में मामूली गिरावट हुई। हालांकि समीक्षाधीन अवधि के दौरान बीमा कंपनी को 95 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जबकि पिछले साल की समान अवधि में उसे 90 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय