बीएचईएल का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ ढाई गुना से अधिक होकर 1,290 करोड़ रुपये

Ads

बीएचईएल का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ ढाई गुना से अधिक होकर 1,290 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 04:31 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 04:31 PM IST

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) का 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ ढाई गुना से अधिक होकर 1,290.47 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में मुनाफा 504.45 करोड़ रुपये रहा था।

बीएचईएल ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय बढ़कर 12,553.50 करोड़ रुपये हो गई जो 2024-25 की इसी तिमाही में 9,142.64 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में बिजली क्षेत्र से राजस्व 9,509.85 करोड़ रुपये रहा जो जनवरी-मार्च 2025 में 6,192.41 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 1,600.26 करोड़ रुपये रहा जो 2024-25 में 533.90 करोड़ रुपये था। कुल आय 28,804.79 करोड़ रुपये से बढ़कर 34,589.83 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए दो रुपये अंकित मूल्य वाले प्रति शेयर पर 1.40 रुपये के अंतिम लाभांश को भी मंजूरी दी है।

भाषा निहारिका रमण

रमण