CG Assembly Session Live Today.image: IBC24 File
रायपुर। CG Assembly Session Live Today: छत्तीसगढ़ मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू हो चुकी है। प्रश्नकाल के दौरान गैर मछुआ समाज के लोगों को नियम विरुद्ध समूह पट्टा देने का मामला उठा। कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने ये मामला सदन में उठाया।
CG Assembly Session Live Today जिसके बाद सदन में प्रश्नकाल के दौरान उर्वरक आवंटन में अनियमितता को लेकर जोरदार हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि सहकारी समिति में आवंटन का रेशियो सरकारी आदेश में अलग है। हमारे प्रश्न के जवाब में जानकारी अलग दी गई है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कई स्थानों पर मांग से कई गुना ज्यादा खाद की सप्लाई की गई। क्या इस अनियमितता की जांच कराई जाएगी।
सदन में इस सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि सब कुछ नियमों के अनुसार हुआ है, इसलिए जांच की कोई आवश्यकता नहीं है। मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 14 लाख 6 हजार 555 मीट्रिक टन खाद का आवंटन हुआ है। सहकारिता क्षेत्र में 64% व निजी क्षेत्र में 36% खाद दिया गया है।
ये भी पढ़ें