CG Assembly Session Live Today | Photo Credit: IBC24
रायपुर: CG Assembly Session Live Today छत्तीसगढ़ मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू हो चुकी है। प्रश्नकाल के दौरान गैर मछुआ समाज के लोगों को नियम विरुद्ध समूह पट्टा देने का मामला उठा। कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने ये मामला सदन में उठाया है। विधायक कुंवर सिंह निषाद ने आरोप लगाया कि बलौदा बाजार और बम्हनीडीह में मछुआ समाज के लिए आरक्षित पट्टे दूसरे समाज के लोगों को दे दिए गए, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
CG Assembly Session Live Today जब मछुआ समाज ने इसका विरोध किया तो उनके खिलाफ एफआईआर कर दिया गया। इस पर विधान सभा की समिति से जांच कराई जाए और जांच समिति में मुझे भी शामिल किया जाए। जिसके बाद मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि जो जानकारी मांगा गया था उसमें हमने जानकारी दिया है इसके बावजूद निति के संबंध में जानकारी चाहें हैं तो हमारा तो हमारा नवीन निति 2022 है वो अभी प्रभावशील है। उसी निति के तहत अभी तक मछुआ सहकारी समितियों को और समुहों को प्रदाई किया गया है। मंत्री नेताम ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।