ब्लूस्टोन का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 5.96 करोड़ रुपये

Ads

ब्लूस्टोन का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 5.96 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 12:10 PM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 12:10 PM IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 5.96 करोड़ रुपये रहा।

बेंगलुरु स्थित आभूषण कंपनी को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 34.74 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में उसकी कुल आय 49 प्रतिशत बढ़कर 751.81 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 504.74 करोड़ रुपये थी। वहीं, कुल खर्च बढ़कर 744.82 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 538.45 करोड़ रुपये था।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गौरव सिंह कुशवाहा ने कहा, ‘‘ यह प्रदर्शन इसलिए विशेष रूप से संतोषजनक है क्योंकि यह सोने पर सीमा शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किए जाने के बावजूद हासिल हुआ है।’’

कुशवाहा ने बताया कि 139 शहरों में कंपनी के स्टोर की संख्या बढ़कर 352 हो गई है।

ब्लूस्टोन हीरे, सोने, प्लैटिनम और जड़ाऊ आभूषणों की पेशकश करने वाला एक आभूषण ब्रांड है। इसकी शुरुआत 2011 में की गई थी।

भाषा निहारिका

निहारिका