NEET Paper Leak Case | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: NEET Paper Leak Case आज संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन है। लेकिन इससे पहले आज संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक (NDA Meeting Today) बुलाई गई। इस बैठक में पीएम मोदी भी शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने ने कहा कि NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले में दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया गया।
इसके अलावा पीएम मोदी ने इस पूरे मामले को ‘घोर पाप’ भी बताया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा ताकि आगे कभी पेपर लीक जैसी घटना न हो। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने यह भी बताया कि पेपर लीक मामले में अबतक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रधानमंत्री ने इस पर जोर दिया कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे।
आपको बता दें कि पीएम मोदी का बयान ऐसे समय आया है, जब पूरे देश में नीट पेपर लीक को लेकर आंदोलन जारी है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी इस मामले को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को मॉनसून सत्र के दौरान कॉकरोच पार्टी संसद मार्च कर रहे थे. इस दौरान उन पर दिल्ली पुलिस की ओर कार्रवाई की गई और भीड़ को तितर-बितर किया गया। हालांकि, देर शाम फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहुंच गए।