नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) सीईएससी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने निजी नियोजन के आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर 250 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
कंपनी द्वारा शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार, एनसीडीके आवंटन की संभावित तिथि पांच अगस्त है जबकि इनकी परिपक्वता तिथि 30 जून, 2036 होगी।
कंपनी ने कहा, ‘‘ निदेशक मंडल की एक समिति ने आज हुई अपनी बैठक में निजी नियोजन के आधार पर 250 करोड़ रुपये के कुल मूल्य के 25,000 गारंटी वाले, गैर-सूचीबद्ध, विमोच्य, रेटिंग प्राप्त गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र जारी करने को मंजूरी दी है। प्रत्येक डिबेंचर का अंकित मूल्य एक लाख रुपये होगा और इन्हें नकद, सममूल्य पर जारी किया जाएगा।’’
भाषा निहारिका अजय
अजय