नेपाल के रोल्पा जिले में 4.4 तीव्रता का भूकंप

Ads

नेपाल के रोल्पा जिले में 4.4 तीव्रता का भूकंप

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 02:39 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 02:39 PM IST

काठमांडू, तीन अगस्त (भाषा) नेपाल के पश्चिमी हिस्से में स्थित रोल्पा जिले में सोमवार तड़के 4.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र लुंबिनी प्रांत के रोल्पा जिले की इरीवांग ग्रामीण नगरपालिका के आसपास था। केंद्र ने बताया कि भूकंप तड़के तीन बजकर सात मिनट पर आया।

भूकंप के झटके सल्यान, रुकुम और प्युठान जिलों सहित आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। इससे जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

भाषा शोभना रंजन

रंजन