GAIL India Ltd Share Today: 5 बार बोनस शेयर, दोगुना मुनाफा… फिर भी शेयर क्यों हुआ धराशायी? आखिर क्या हो गया इस महारत्न कंपनी के साथ

Ads

GAIL India Ltd Share Today: महारत्न कंपनी GAIL India का तिमाही मुनाफा लगभग दोगुना रहा। लेकिन इसके बावजूद शेयर बाजार में स्टॉक करीब 5 प्रतिशत लुढ़क गया। एनएसई पर शेयर 172.15 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया। कंपनी अब तक अपने निवेशकों को 5 बार बोनस शेयर भी दे चुकी है। (NSE: GAIL, BSE: 532155)

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 02:33 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 02:35 PM IST

(GAIL India Ltd Share Today/ Image Credit: X)

HIGHLIGHTS
  • GAIL का तिमाही मुनाफा लगभग दोगुना हुआ।
  • मजबूत नतीजों के बावजूद शेयर 5% लुढ़का।
  • कंपनी 5 बार बोनस शेयर दे चुकी है।

नई दिल्ली: GAIL India Ltd Share Today: महारत्न कंपनी GAIL India के शेयर आज सोमवार को अचानक (GAIL India Ltd Share Today) लुढ़क गया । नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी का शेयर करीब 5 प्रतिशत टूटकर 172.15 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया। हैरानी की बात यह रही कि यह गिरावट ऐसे समय आई जब कंपनी ने पहली तिमाही में शानदार वित्तीय नतीजे पेश किए हैं। GAIL का कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग दोगुना होकर 4,665 करोड़ रुपये पहुंच गया। जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 2,369 करोड़ रुपये था। इसके बावजूद निवेशकों की बिकवाली से शेयर कमजोर हो गया।

पहली तिमाही में कंपनी का दमदार प्रदर्शन

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में GAIL का प्रदर्शन (GAIL India Ltd Share Today) मजबूत रहा। कंपनी का मुनाफा मार्च 2026 तिमाही के मुकाबले 214 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा है। मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,485 करोड़ रुपये था। वहीं, ऑपरेशंस से होने वाली आय भी बढ़कर 41,350 करोड़ रुपये हो गई। जो पिछले साल की समान अवधि में 35,429 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा कंपनी का EBITDA भी बढ़कर 7,573 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। जो मजबूत परिचालन प्रदर्शन का संकेत देता है।

निवेशकों को 5 बार मिल चुका है बोनस शेयर

GAIL India अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने के मामले में भी काफी उदार रही है। कंपनी ने वर्ष 2008 से अब तक पांच बार बोनस शेयर जारी किए हैं। अक्टूबर 2008 में 1:2, मार्च 2017 में 1:3, मार्च 2018 में 1:3, जुलाई 2019 में 1:1 और सितंबर 2022 में 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर दिए गए। लंबे समय के निवेशकों को इससे अतिरिक्त शेयरों का फायदा मिला है।

GAIL (India) Ltd – शेयर प्राइस अपडेट (03 अगस्त 2026)

पैरामीटर विवरण
कंपनी GAIL (India) Ltd
स्टॉक एक्सचेंज NSE
मौजूदा शेयर भाव ₹ 173.72
आज का बदलाव -₹7.72 (-4.25%)
ओपन प्राइस ₹ 182.10
दिन का उच्च स्तर (High) ₹ 182.38
दिन का निम्न स्तर (Low) ₹ 172.15
मार्केट कैप ₹1.14 लाख करोड़
P/E रेशियो 11.56
52 सप्ताह का उच्च स्तर ₹ 186.87
52 सप्ताह का निम्न स्तर ₹ 134.36
डिविडेंड यील्ड 3.17%
तिमाही डिविडेंड ₹1.38 प्रति शेयर

ब्रोकरेज ने दी खरीदारी की सलाह

शेयर में हालिया गिरावट के बावजूद कुछ ब्रोकरेज हाउस कंपनी के भविष्य को लेकर (GAIL India Ltd Share Today) सकारात्मक हैं। जेएम फाइनेंशियल ने GAIL India पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 210 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह मौजूदा स्तर से अच्छी बढ़त की संभावना दिखाता है। पिछले पांच वर्षों में कंपनी के शेयर करीब 75 प्रतिशत का रिटर्न दे चुके हैं। फिलहाल शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 186.87 रुपये और निचला स्तर 134.36 रुपये है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

GAIL India के शेयरों में गिरावट क्यों आई?

मजबूत तिमाही नतीजों के बावजूद सोमवार को निवेशकों की बिकवाली के कारण GAIL India का शेयर करीब 5% टूट गया।

पहली तिमाही में GAIL India का मुनाफा कितना रहा?

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 4,665 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि से लगभग दोगुना है।

GAIL India ने अब तक कितनी बार बोनस शेयर दिए हैं?

कंपनी वर्ष 2008 से अब तक अपने निवेशकों को 5 बार बोनस शेयर जारी कर चुकी है।

ब्रोकरेज ने GAIL India के शेयर पर क्या राय दी है?

जेएम फाइनेंशियल ने शेयर पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखते हुए 210 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।