बुकमाईफॉरेक्स ने फॉरेक्स कार्ड पर यात्रा प्रोत्साहन की शुरुआत की

Ads

बुकमाईफॉरेक्स ने फॉरेक्स कार्ड पर यात्रा प्रोत्साहन की शुरुआत की

  •  
  • Publish Date - July 30, 2026 / 08:08 PM IST,
    Updated On - July 30, 2026 / 08:08 PM IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) ऑनलाइन विदेशी मुद्रा मंच बुकमाईफॉरेक्स ने अपने फॉरेक्स कार्ड में कैशबैक समेत यात्रा से जुड़े विभिन्न प्रोत्साहन को जोड़ा है।

कंपनी ने कहा कि इसके तहत विदेशी मुद्रा जोड़ने पर कैशबैक, मेकमाईट्रिप के माध्यम से उड़ानों, होटल, वीजा, पर्यटन स्थलों और अन्य सेवाओं पर लाभ तथा पात्र खरीद पर हवाई अड्डा स्थानांतरण का वाउचर दिया जाएगा।

मेकमाईट्रिप लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी बुकमाईफॉरेक्स ने बयान में कहा कि इस पहल से पारंपरिक रूप से केवल मुद्रा जोड़ने वाले उत्पाद को विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए एकीकृत यात्रा लाभ कार्ड में बदला जा रहा है।

कंपनी ने कहा कि बुकमाईफॉरेक्स फॉरेक्स कार्ड धारकों को कई यात्रा लाभ मिलेंगे। इनमें अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 6,000 रुपये तक की छूट, होटल पर 30 प्रतिशत तक की छूट और मेकमाईट्रिप के माध्यम से वीजा बुकिंग, पर्यटन स्थलों और अन्य गतिविधियों पर अतिरिक्त बचत शामिल है।

कंपनी ने बताया कि नए ग्राहकों को पहली बार विदेशी मुद्रा के रूप में न्यूनतम 25,000 रुपये की राशि जोड़ने पर दो प्रतिशत तक कैशबैक मिलेगा।

बुकमायफॉरेक्स के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) गगन मल्होत्रा ने कहा, ‘‘हमारे अनुमान के अनुसार, भारतीय यात्री सामान्य रुपये आधारित क्रेडिट कार्ड से विदेश में खर्च करने पर विदेशी मुद्रा मार्जिन और मुद्रा विनिमय शुल्क के रूप में तीन से पांच प्रतिशत तक राशि गंवा सकते हैं। हर अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के साथ यह पैसा अतिरिक्त लागत के रूप में चला जाता है।’’

भाषा यासिर अजय

अजय