बीपी ने ‘आचरण’ का हवाला देकर अपने चेयरमैन को पद से हटाया
बीपी ने ‘आचरण’ का हवाला देकर अपने चेयरमैन को पद से हटाया
लंदन, 26 मई (एपी) वैश्विक पेट्रोलियम कंपनी बीपी ने ‘‘महत्वपूर्ण शासन मानकों, निगरानी और आचरण’’ से संबंधित गंभीर चिंताओं का हवाला देते हुए अपने चेयरमैन को पद से हटा दिया है।
अल्बर्ट मैनिफोल्ड को पिछले साल ही इस पद पर नियुक्त किया गया था और अब उन्हें अचानक पद से हटा दिया गया।
बीपी के बोर्ड ने मंगलवार को इयान टायलर को तत्काल प्रभाव से अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया।
कंपनी ने कहा कि स्थायी चेयरमैन की तलाश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
लंदन स्थित बीपी आय और मुनाफे के हिसाब से दुनिया की पांच सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनियों में से एक है।
यह कंपनी लगभग 60 देशों में परिचालन करती है।
मीडिया में पिछले साल खबरें थीं कि ब्रिटिश तेल कंपनी शेल प्रतिद्वंद्वी बीपी को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। शेल ने उस समय इन खबरों का खंडन किया था।
एपी यासिर अजय
अजय

Facebook


