बीपीटीपी गुरुग्राम में आवासीय परियोजना विकसित करेगी, 1,200 करोड़ रुपये का होगा निवेश

बीपीटीपी गुरुग्राम में आवासीय परियोजना विकसित करेगी, 1,200 करोड़ रुपये का होगा निवेश

बीपीटीपी गुरुग्राम में आवासीय परियोजना विकसित करेगी, 1,200 करोड़ रुपये का होगा निवेश
Modified Date: May 26, 2026 / 08:06 pm IST
Published Date: May 26, 2026 8:06 pm IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी बीपीटीपी लिमिटेड अपनी विस्तार योजना के तहत गुरुग्राम में एक लक्जरी आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए 1,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने गुरुग्राम के सेक्टर 66 में 504 अपार्टमेंट वाली एक आवासीय परियोजना ‘डाउनटाउन 66’ शुरू की है।

बीपीटीपी ने कहा, ‘‘इस परियोजना को लगभग 1,200 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से विकसित किया जा रहा है।’’

कंपनी के अनुसार, इस निवेश का अधिकतर खर्च आंतरिक स्रोतों से किया जाएगा।

निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो चुका है और अगले चार वर्षों में परियोजना के पूरा हो जाने की संभावना है।

बीपीटीपी को परियोजना से 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की कुल आय प्राप्त होने की उम्मीद है और इस परियोजना में कीमतें 5.32 करोड़ रुपये से शुरू होंगी।

भाषा यासिर रमण

रमण


लेखक के बारे में