ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक ने पांचवीं बार ब्याज दर 3.75 प्रतिशत पर स्थिर रखी

ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक ने पांचवीं बार ब्याज दर 3.75 प्रतिशत पर स्थिर रखी

ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक ने पांचवीं बार ब्याज दर 3.75 प्रतिशत पर स्थिर रखी
Modified Date: July 30, 2026 / 06:38 pm IST
Published Date: July 30, 2026 6:38 pm IST

लंदन, 30 जुलाई (एपी) ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक ने बृहस्पतिवार को इस साल पांचवीं बार अपनी प्रमुख ब्याज दर को 3.75 प्रतिशत पर स्थिर रखने की घोषणा की।

बैंक ऑफ इंग्लैंड की मौद्रिक नीति समिति ने 6-3 के बहुमत से नीतिगत दर को यथावत रखने का फैसला किया। हालांकि, तीन सदस्यों ने ऊर्जा कीमतों में हाल की तेजी को देखते हुए दर को 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर चार प्रतिशत करने की बात कही थी।

ब्रिटिश केंद्रीय बैंक ने कहा कि ऊर्जा कीमतों के झटके का असर अभी अनिश्चित है और आगे की नीति इसी पर निर्भर करेगी कि यह प्रभाव कितना व्यापक और लंबा रहता है।

जून में ब्रिटेन की मुद्रास्फीति दर घटकर 2.6 प्रतिशत पर आ गई, जो मई में 2.8 प्रतिशत थी। हालांकि, यह अब भी बैंक ऑफ इंग्लैंड के दो प्रतिशत के लक्ष्य से ऊपर है।

इस बीच, अमेरिका-ईरान तनाव के कारण वैश्विक तेल कीमतों में उछाल आया है, जिससे महंगाई पर दबाव बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम की कर और खर्च नीतियों पर भी अर्थशास्त्रियों की नजर है ताकि यह आंका जा सके कि उपभोक्ताओं को राहत देने और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के प्रयास कहीं महंगाई को और न बढ़ा दें।

एपी प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में