एसीएमई की ‘ग्रीन मॉलिक्यूल’ परियोजना में 60 करोड़ डॉलर तक निवेश करेगी ब्रुकफील्ड
एसीएमई की ‘ग्रीन मॉलिक्यूल’ परियोजना में 60 करोड़ डॉलर तक निवेश करेगी ब्रुकफील्ड
नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) वैश्विक निवेश कंपनी ब्रुकफील्ड ने भारत और पश्चिम एशिया में एसीएमई की ‘ग्रीन मॉलिक्यूल’ परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण में मदद के लिए एसीएमई क्लीनटेक वेंचर्स में 60 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक निवेश करने की घोषणा की है।
बयान के अनुसार, एसीएमई क्लीनटेक वेंचर्स ब्रिटेन में पंजीकृत एसीएमई समूह की एक निजी इकाई है, जो समूह की ‘ग्रीन मॉलिक्यूल’ परियोजनाओं के लिए काम करती है।
ब्रुकफील्ड में दक्षिण एवं पश्चिम एशिया के ऊर्जा कारोबार के प्रबंध साझेदार तथा प्रमुख नवल सैनी ने कहा, ‘‘कंपनियां और सरकारें कार्बन उत्सर्जन कम करने के साथ-साथ ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर इस्तेमाल किए जा सकने वाले समाधानों की तलाश कर रही हैं। ऐसे में ‘ग्रीन मॉलिक्यूल’ की मांग लगातार बढ़ रही है।’’
इस निवेश के साथ ब्रुकफील्ड ‘ग्रीन मॉलिक्यूल’ क्षेत्र में कदम रख रही है।
एसीएमई समूह के चेयरमैन मनोज उपाध्याय ने बयान में कहा कि ‘ग्रीन मॉलिक्यूल’ दुनिया भर में ईंधन और कच्चे माल के लिए एक नई आपूर्ति श्रृंखला बना रहे हैं तथा देशों की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा को भी मजबूत कर रहे हैं।
भाषा यासिर निहारिका
निहारिका

Facebook


