Jio Recharge Plan: 84 दिन तक चलेगा ये रिचार्ज, ऊपर से अनलिमिटेड 5G और फायदे देखकर आप भी कहेंगे- कमाल का है ये प्लान

Jio Recharge Plan: रिलायंस Jio का 900 रुपये से कम कीमत वाला यह प्रीपेड प्लान यूजर्स के लिए खास है। इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 5G का फायदा मिलता है। लंबी वैलिडिटी और 5G डेटा चाहने वालों के लिए यह प्लान एक शानदार विकल्प है।

Jio Recharge Plan: 84 दिन तक चलेगा ये रिचार्ज, ऊपर से अनलिमिटेड 5G और फायदे देखकर आप भी कहेंगे- कमाल का है ये प्लान

(Jio Recharge Plan/ Image Credit: Screengrab)

Modified Date: September 17, 2026 / 05:53 pm IST
Published Date: September 17, 2026 5:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ₹859 में 84 दिन की वैलिडिटी
  • रोज 2GB डेटा
  • अनलिमिटेड 5G का फायदा

बिजनेस: Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग कीमत और वैलिडिटी वाले कई प्रीपेड प्लान (Jio Recharge Plan) पेश करता है। इनमें 859 रुपये वाला प्लान बेहद खास है। इस रिचार्ज की वैलिडिटी 84 दिनों की है और इसमें 5G यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलता है। 900 रुपये के कम कीमत में लंबी वैलिडिटी के साथ 5G चाहने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान एक अच्छा विकल्प है।

रोज 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

Jio के 859 रुपये वाले प्लान में हर दिन 2GB डेटा मिलता है। इस तरह 84 दिनों की पूरी वैलिडिटी (Jio Recharge Plan) के दौरान कुल 168GB 4G डेटा उपलब्ध होता है। इसके साथ यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते हैं। यानी एक ही रिचार्ज में डेटा, कॉलिंग और SMS की सुविधा शामिल है।

5G के साथ OTT का भी फायदा

इस प्लान की खासियत सिर्फ 4G डेटा तक सीमित नहीं है। पात्र यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस भी मिलता है। Jio अपने नेटवर्क पर 5G SA यानी स्टैंडअलोन आर्किटेक्चर तकनीक उपलब्ध कराता है। इसके अलावा रिचार्ज में 3 महीने का JioHotstar Mobile एड-ऑन OTT बेनिफिट भी शामिल है। लेकिन 5G का इस्तेमाल करने के लिए यूजर के पास 5G सपोर्ट वाला फोन और Jio 5G कवरेज होना जरूरी है।

JioAICloud और Gemini AI Pro

859 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है। इसके अलावा कंपनी इस प्लान (Jio Recharge Plan) के साथ 18 महीने के लिए Google Gemini AI Pro का एक्सेस भी ऑफर कर रही है। दी गई जानकारी के मुताबिक, इस AI सब्सक्रिप्शन की वैल्यू 35,100 रुपये बताई गई है। इस तरह प्लान में डेटा और कॉलिंग के साथ OTT, क्लाउड स्टोरेज और AI से जुड़े अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।