BSNL 72 Days Validity Plan: महंगे रिचार्ज से परेशान यूजर्स के लिए आया सबसे सस्ता प्लान! BSNL का यह प्लान बचाएगा पैसे और देगा लंबी वैलिडिटी
BSNL 72 Days Validity Plan: BSNL का 485 रुपये वाला प्रीपेड प्लान यूजर्स के लिए किफायती विकल्प है। इसमें 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिलती है। कम कीमत में ज्यादा दिनों तक चलने वाला यह प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
(BSNL 72 Days Validity Plan/ Image Credit: AI-generated)
- ₹485 में मिलेगा 72 दिनों का लंबा प्लान।
- रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा का फायदा।
- पूरे प्लान में मिलेगा 144GB डेटा।
नई दिल्ली: BSNL 72 Days Validity Plan: महंगे मोबाइल रिचार्ज से परेशान यूजर्स के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL का 485 रुपये वाल प्रीपेड प्लान (BSNL 72 Days Validity Plan) एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए पेश किया गया है जो कम कीमत में ज्यादा दिनों की वैलिडिटी के साथ डेटा, कॉलिंग और SMS जैसी सुविधाएं चाहते हैं। 500 रुपये से कम कीमत वाला यह प्लान कई यूजर्स की जरूरतों को पूरा कर सकता है।
72 दिन तक मिलेगा रोजाना 2GB डेटा
BSNL के इस प्लान में यूजर्स को 72 दिनों की वैलिडिटी (BSNL 72 Days Validity Plan) दी जा रही है। इस दौरान हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा का फायदा मिलता है। यानी पूरी वैलिडिटी में यूजर्स को कुल 144GB डेटा इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। अगर किसी दिन डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाती है तो इंटरनेट पूरी तरह बंद नहीं होगा बल्कि स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाएगी। इससे यूजर्स बेसिक इंटरनेट काम जैसे मैसेजिंग और हल्की ब्राउजिंग जारी रख सकेंगे।
अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा
इस प्लान में सिर्फ डेटा ही नहीं बल्कि अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी शामिल है। यूजर्स देशभर में किसी भी नेटवर्क पर बिना अतिरिक्त शुल्क के कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा रोजाना 100 SMS भेजने का लाभ भी मिलता है। ऐसे में यह प्लान उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है। जिन्हें कॉलिंग के साथ नियमित डेटा की जरूरत रहती है।
किन लोगों के लिए फायदेमंद है यह प्लान?
BSNL का 485 रुपये वाला प्लान (BSNL 72 Days Validity Plan) उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। जिनका रोजाना डेटा इस्तेमाल करीब 2GB तक रहता है और जो बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं। स्टूडेंट्स, वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों और लंबे समय तक चलने वाले किफायती प्लान की तलाश करने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान उपयोगी साबित हो सकता है। कम कीमत में लंबी वैलिडिटी, डेटा और कॉलिंग का कॉम्बिनेशन इसे एक बैलेंस्ड रिचार्ज प्लान बनाता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Ghost Rider Next Movie: 14 साल बाद बदल गया Ghost Rider का चेहरा! निकोलस केज की जगह इस बड़े स्टार की हुई एंट्री, जानिए किस अभिनेता ने मारी बाजी
- Tarun Chug on Punjab Education Minister Resgination : क्या फिर नपेगी इस राज्य के शिक्षा मंत्री की कुर्सी? BJP सांसद ने इस्तीफे के साथ उठाई एक और बड़ी मांग
- Lucknow Couple Suicide News: किराए के घर में इस हाल में मिले युवक-युवती, देखकर लोगों के उड़े होश, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस

Facebook


