Ghost Rider Next Movie: 14 साल बाद बदल गया Ghost Rider का चेहरा! निकोलस केज की जगह इस बड़े स्टार की हुई एंट्री, जानिए किस अभिनेता ने मारी बाजी

Ghost Rider Next Movie: मार्वल स्टूडियोज ने हॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म Ghost Rider की अगली फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है। लंबे इंतजार के बाद यह सुपरनैचुरल हीरो नए अंदाज में वापसी करेगा। फिल्म में नए कलाकार और कहानी को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

Ghost Rider Next Movie: 14 साल बाद बदल गया Ghost Rider का चेहरा! निकोलस केज की जगह इस बड़े स्टार की हुई एंट्री, जानिए किस अभिनेता ने मारी बाजी

(Ghost Rider Next Movie/ Image Credit: x.com)

Modified Date: July 26, 2026 / 04:45 pm IST
Published Date: July 26, 2026 4:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 14 साल बाद Ghost Rider की वापसी की तैयारी।
  • Ryan Gosling निभाएंगे नया सुपरहीरो किरदार।
  • Nicolas Cage की जगह होगी नए स्टार की एंट्री।

नई दिल्ली: Ghost Rider Next Movie: हॉलीवुड की चर्चित सुपरहीरो फिल्म Ghost Rider एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी (Ghost Rider Next Movie) करने जा रही है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई थी। सालों पहले निकोलस केज ने जॉनी ब्लेज के किरदार में दर्शकों का दिल जीता था। जिसमें आग से घिरी खोपड़ी और बाइक वाला सुपरहीरो दुश्मनों से मुकाबला करता नजर आया था। अब मार्बल स्टूडियोज ने इसकी नई किस्त का ऐलान कर दिया है।

निकोलस केज की जगह Ryan Gosling बनेंगे नए Ghost Rider

मार्वल स्टूडियोज ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित सैन डिएगो कॉमिक-कॉन इवेंट के दौरान अपनी आने वाली फिल्मों की जानकारी साझा की। इसी दौरान Ghost Rider की नई फिल्म (Ghost Rider Next Movie) की आधिकारिक घोषणा भी की गई। मार्वल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिल्म का प्रोमो जारी किया। जिसमें हॉलीवुड स्टार Ryan Gosling को नए Ghost Rider के रूप में पेश किया गया है।

इसका मतलब है कि नई फिल्म में Ryan Gosling, निकोलस केज की जगह सुपरहीरो का किरदार निभाते नजर आएंगे। Ryan इससे पहले भी कई बड़ी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर चुके हैं। नए Ghost Rider के रूप में उनकी एंट्री को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

2028 में रिलीज हो सकती है फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Ryan Gosling स्टारर Ghost Rider का निर्देशन Shawn Levy करेंगे। फिल्म की कहानी और अन्य कलाकारों से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार यह फिल्म साल 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है। मार्वल इस फिल्म के जरिए सुपरहीरो फ्रेंचाइजी को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रहा है।

Marvel ने Black Panther 3 का भी किया ऐलान

सैन डिएगो कॉमिक-कॉन इवेंट में मार्वल स्टूडियोज ने सिर्फ Ghost Rider ही नहीं बल्कि Black Panther 3 को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया। कंपनी ने इसकी तीसरी किस्त की घोषणा की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में नए कलाकार के साथ कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा और इसे 15 दिसंबर 2028 को रिलीज किए जाने की योजना है। मार्वल की इन बड़ी घोषणाओं के बाद सुपरहीरो फिल्मों के फैंस में उत्साह और बढ़ गया है।

 

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।